फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: गोल्डी बराड़ की गिरफ्तारी पर बिक्रम मजीठिया को संशय, सीएम मान पर लगाया बड़ा आरोप

Sun, 04 Dec 2022 09:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

बिक्रम मजीठिया ने कहा कि गोल्डी बराड़ अभी नहीं पकड़ा गया है और गोल्डी बराड़ को पकड़ने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने ऐसा गुमराह करने वाला बयान क्यों दिया? क्या वह अपनी साख बचा रहे हैं?
विज्ञापन
बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने अमेरिका में गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने के बारे में संशय जाहिर किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मुद्दे पर जनता से झूठ बोला है।
विज्ञापन


शनिवार को एक वीडियो संदेश जारी करते हुए मजीठिया ने कहा कि मुख्यमंत्री मान ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया है। अगर इस बात में कुछ सच्चाई होती तो उन्हें बेहद खुशी होती लेकिन मुख्यमंत्री ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान न सिर्फ उस राज्य के लोगों के सामने झूठ बोला बल्कि सिद्धू मूसेवाला के परिवार से भी धोखा किया है। उन्होंने कहा कि ऐसी राजनीति देखकर उन्हें दुख हुआ है।

मजीठिया ने कहा कि गोल्डी बराड़ अभी नहीं पकड़ा गया है और गोल्डी बराड़ को पकड़ने की प्रक्रिया इतनी आसान नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि मुख्यमंत्री ने ऐसा गुमराह करने वाला बयान क्यों दिया? क्या वह अपनी साख बचा रहे हैं? क्या कानून-व्यवस्था को बहुत अच्छा दिखाने के लिए यह बयान दिया गया? मजीठिया ने कहा कि भगवंत मान की किसी बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता, इसलिए वह चाहते हैं कि गोल्डी बराड़ के पकड़े जाने की तस्दीक पंजाब के डीजीपी गौरव यादव करें। उन्होंने कहा कि अगर गोल्डी बराड़ को पकड़ लिया गया है तो जल्दी से सामने लाएं क्योंकि अब तक उसके पकड़े जाने का कोई सबूत सामने नहीं आया है, केवल खबरें चल रही हैं। मजीठिया ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि जनता को गुमराह करना और झूठ बोलना बंद कर दें क्योंकि आठ महीने से सरकार के झूठ सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें