फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खेडां वतन पंजाब दीयां के तीसरे संस्करण का मुख्यमंत्री मान ने किया उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने वीरवार को वॉर हीरोज स्टेडियम में खेडां वतन पंजाब दीयां के तीसरे संस्करण का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जिलों से भाग लेने वाली खेल टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन

इस खेल मेले का उद्घाटन करते हुए सीएम मान ने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि आज हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस की याद में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर इस विशेष खेल मुकाबले की शुरुआत की जा रही है। इस बार 37 खेलों की नौ आयु वर्गों में करीब 5 लाख खिलाड़ी पदक की दौड़ में हिस्सा लेंगे। विजेताओं को 9 करोड़ रुपये से अधिक के नकद इनाम वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पहली बार ''''खेडां वतन पंजाब दीयां’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, और पावरलिफ्टिंग सहित पैरा खेलों को भी शामिल किया गया है। मान ने बताया कि पेरिस पैरालिंपिक्स में इन तीनों खेलों में पंजाब के पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर इस खेल मेले को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं की अनंत ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाना है ताकि उन्हें नशे से दूर रखा जा सके। उन्होंने बताया कि इन खेलों के दौरान ब्लॉक स्तर के मुकाबले 1 से 10 सितंबर तक, जिला स्तर के मुकाबले 15 से 22 सितंबर तक और राज्य स्तर के मुकाबले 11 अक्टूबर से 9 नवंबर तक कराए जाएंगे। खेडां वतन पंजाब दीयां का दूसरा सीजन 2023 में आयोजित किया गया था। इसमें 4.5 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया था और 12,500 विजेता खिलाड़ियों को 8.87 करोड़ रुपये के नकद इनाम वितरित किए गए थे।
विज्ञापन


मान ने कहा कि इससे राज्य सरकार को भी खिलाड़ियों की खूबियों और कमजोरियों को पहचानने में मदद मिलेगी, जिससे उन्हें भविष्य में होने वाले राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों के लिए तैयार करने में सहायता मिलेगी। आम आदमी सरकार अधिकतम कुशल खिलाड़ी तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए भारतीय दल में अधिक से अधिक पंजाबी खिलाड़ियों को शामिल करने की दिशा में काम कर रही है। पेरिस ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम में 10 खिलाड़ी पंजाब के थे।

इस मौके पर प्रमुख पंजाबी गायकों गुरदास मान, हरभजन शेरा, असमीत सिहरा, परी पंधेर, बसंत कौर, अरमान ढिल्लों व अन्य गायकों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साथ ही बच्चों ने अपनी स्केटिंग और जिम्नास्टिक के शानदार प्रदर्शन से भी दर्शकों का मन मोहा।

इससे पहले प्रसिद्ध खिलाड़ियों महां सिंह, मंदीप कौर, सुनीता रानी, अरजन सिंह चीमा, सुखमीत सिंह, विजयवीर सिंह, हर्षदीप कौर, महकप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह व जसप्रीत सिंह आदि खिलाड़ियों ने खेल मशाल जलाई। प्रसिद्ध खिलाड़ी अभि जोशी खेल के ध्वजवाहक रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें