फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हरिपुर गांव में चौथी मंजिल से गिरा बच्चा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरिपुर गांव में वीरवार को डेढ़ साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिर गया। सड़क पर गिरते ही परिजन बच्चे को सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे के पिता का बयान लिया। सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज राहुल ने बताया कि घटना वीरवार सुबह 11 बजे की है। हरिपुर गांव में एक डेढ़ साल का बच्चा चौथी मंजिल से गिर गया। परिजनों के मुताबिक बच्चा बेड पर खेल रहा था। उसकी मां और अन्य परिजन कमरे के गेट के पास खड़े थे। बच्चा खेलते-खेलते बेड के समीप खिड़की के पास पहुंचा। बच्चे के दबाव से खिड़की खुल गई और वह नीचे गिर गया। बच्चे का नाम अश्विनी था। उसके पिता सेक्टर-11 के सिंधी स्वीट्स में काम करते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें