फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य के लिए शालू गुप्ता को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेड बिशप में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-20 निवासी शालू गुप्ता को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, जबकि महिला एवं बाल विकास विभाग की निदेशक भी शामिल हुईं। शालू गुप्ता ने कहा कि यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस तरह के आयोजन महिलाओं की उपलब्धियों और योगदानों को उजागर करने के साथ-साथ राज्य में महिला और बाल विकास की पहल के लिए समर्थन का माहौल बनाने में सफल रहा है। इस तरह के सम्मान मिलने से आगे काम करने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें