रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। रिंकी तंवर पत्नी अमित तंवर निवासी रायपुररानी ने पुलिस को बताया कि उनके पति अमित तंवर बलटाना में चिकन शॉप चलाते हैं। 6 फरवरी को सुबह करीब 10 बजे अमित घर से शॉप जाने के लिए निकले थे। उसी दिन से वह घर वापस नहीं लौटे। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर कई स्थानों पर अपने पति की तलाश की, लेकिन कहीं भी उनका कोई सुराग नहीं मिला। इससे चिंतित होकर शिकायतकर्ता ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति का मोबाइल भी बंद आ रहा है। शिकायत मिलने के बाद थाना रायपुररानी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।