फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रोजगार न मिलने से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। 15 दिन पहले लुधियाना से आए व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी है। इसकी पहचान भगवंत सिंह मूलरूप से लुधियाना और हाल निवासी सेक्टर-26 के रूप में हुई है। वह पहले 10 साल से लुधियाना में कार पेंटर के यहां नौकरी करता था। उसके भाई मंजीत सिंह ने बताया कि वह रोजगार ने मिलने से परेशान था। 28 जनवरी को लुधियाना से आया और अकेले ही रहता था। बुधवार की रात वह खाना खाकर सो गया। सुबह जब उसे परिवार वालों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई तो उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटका था। उनकी सूचना पर सेक्टर-25 चौकी पुलिस पहुंची और शव सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। उसके भाई मंजीत सिंह ने बताया कि वह अकेला रहता था और पत्नी के पूछने पर वह कुछ नहीं बताता था। उसने कोई सुसाइड नोट नहीं लिखा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें