संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। गांव अभयपुर में छठ महापर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पंचकूला के महापौर श्यामलाल बंसल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था, स्वच्छता, अनुशासन और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व समाज में आपसी भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करता है। कार्यक्रम के आयोजक अंकुश निषाद ने बताया कि छठ पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महिलाओं और पुरुषों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। उन्होंने आयोजन में पहुंचने पर महापौर श्यामलाल बंसल का आभार जताया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भागीदारी और उत्साह देखते ही बन रहा था।