फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: भाजपा ने मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटी का किया गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के तहत भाजपा ने प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी और चार्जशीट कमेटी का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दोनों कमेटियों की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।
विज्ञापन

प्रदेश मेनिफेस्टो कमेटी का चेयरमैन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना को बनाया गया है। कमेटी में मनप्रीत सिंह बादल, अश्वनी शर्मा, मनोरंजन कालिया, सोम प्रकाश, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, अश्वनी सेखड़ी, सतनाम सिंह संधू, राघव चड्ढा, राजिंदर गुप्ता, हरभजन सिंह, परमपाल कौर और एडवोकेट एचएस फूलका को सदस्य बनाया गया है।
वहीं, प्रदेश चार्जशीट कमेटी की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को सौंपी गई है। इसके सदस्यों में इकबाल सिंह लालपुरा, विजय सांपला, श्वेत मलिक, परनीत कौर, रवनीत सिंह बिट्टू, दिनेश बब्बू, सुशील रिंकू, गेजा राम, विक्रमजीत सिंह साहनी, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, एसएस चन्नी और जगमीत सिंह बराड़ शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ढिल्लों ने कहा कि दोनों कमेटियों का गठन विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया गया है। मेनिफेस्टो और चार्जशीट कमेटियों में वरिष्ठ नेताओं को शामिल कर उनके अनुभव को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें