संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकला। बिजली बिल भरने का झांसा देकर मैनेजर से 50 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, डेराबस्सी निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पंचकूला के फार्मा कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते हैं। 2 जून की सुबह करीब 11 बजे वह किसी काम से सेक्टर-4 के पीएनबी गए थे। उसी दौरान कंपनी के अकाउंटेंट ने उनके मोबाइल पर बिजली बिल से संबंधित मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था कि 2 जून 2023 की रात तक अगर कंपनी का बकाया बिजली बिल जमा नहीं करवाया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा।
इस पर अनिल ने अकाउंटेंट को कॉल कर मैसेज के बारे में पूछा तो उसने कहा कि उसे यह मैसेज कंपनी के एमडी ने भेजा है। साथ ही यह भी कहा कि अगर 2 जून की रात तक बिजली बिल नहीं जमा किया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही बिल जमा करने के लिए एक मोबाइल नंबर पर संपर्क करने को कहा गया है। दिए नंबर पर शिकायतकर्ता ने कॉल कर बिल जमा करने के बारे में पूछा तो आरोपी ने एक लिंक मोबाइल पर भेजा और उस लिंक पर क्लिक कर बिजली बिल आने के बारे में बताया।
शिकायतकर्ता के मोबाइल पर लिंक आते ही उसने उस पर क्लिक किया, लेकिन बिल नहीं आया। कुछ ही देर बाद शिकायतकर्ता को 50 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। इसके बाद शिकायतकर्ता को धोखाधड़़ी का पता चला। तक साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई थी।