फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का झांसा देकर 49 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने का झांसा देकर एमडीसी निवासी महिला से 49 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला ने फेसबुक पर क्रिप्टो करेंसी ट्रेडिंग की एड देखी थी। महिला के अकाउंट बनाते ही फोन आने लगे और आरोपियों ने धोखे से 49 लाख रुपये ठग लिए। साइबर पुलिस ने महिला की शिकायत पर कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एमडीसी निवासी महिला ने शिकायत में बताया कि वह आईटी पार्क चंडीगढ़ में नौकरी करती हैं।

उन्होंने फेस बुक पर एक एड देखी थी, जिसमें क्रिप्टो करेंसी में ट्रेडिंग के बारे में बताया गया था। एक वेबसाइट लैक्शा ट्रेड का भी पता लिखा था। उन्होंने वेबसाइट पर क्लिक किया तो लैक्सा का होम पेज खुल गया। उन्होंने आईडी भरकर अकाउंट बनाया। उसके बाद उनके मोबाइल पर 1 जुलाई 2022 को दोपहर करीब 2.30 बजे आदित राव नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने शिकायतकर्ता को ट्रेडिंग में पैसे लगाने के लिए कहा। महिला ने कहे अनुसार ट्रेडिंग में 250 डालर लगा दिए।
विज्ञापन

दूसरे व्यक्ति ने फ्रेंड रिकवेस्ट भेज 33 लाख कर लालच दिया

उसके बाद स्काइप पर एक हर्ष नाम के व्यक्ति की उन्हें फ्रेंड रिकवेस्ट आई। उस व्यक्ति ने बताया कि वह लेक्सा ट्रेड कंपनी से बात कर रहा है। वह उनका पर्सनल सलाहकार है। वह उनकी ट्रेडिंग में मदद करेगा। महिला ने उसके कहने पर ट्रेडिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद 4000 रुपये क्रिप्टो के माध्यम से उनके खाते में भेजे। शिकायतकर्ता आरोपियों की बातों में आकर ट्रेडिंग करती रही। आरोपी महिला को झांसा देकर पैसे ट्रांसफर करवाते रहे। 26 दिसंबर को स्काइप पर हर्ष ने कहा कि आपके ट्रेडिंग अकाउंट में से आप 40 हजार डॉलर (जो भारतीय करेंसी के अनुसार 33,00000 रुपये) बनते हैं। वह निकाल सकते हैं।
शिकायतकर्ता ने पूछा उन्हें क्या करना होगा। आरोपी ने बताया कि अपने बैंक खाते की डिटेल देनी होगी। उन्होंने फिर से अपने बैंक खाते की डिटेल दे दी और कहा कि मेरे पैसे मेरे बैंक खाते मेंं ट्रांसफर कर दिजिए। शिकायतकर्ता तीन दिन तक इंतजार करती रही, लेकिन उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया। शिकायतकर्ता ने दोबारा बात की तो आरोपियों ने कहा कि आपको 30 प्रतिशत कमिशन देना होगा। फिर आपके पैसे मिलेंगे। शिकायतकर्ता ने उनको पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हो रही है। इसके बाद उन्होंने सारी बात अपने पति को बताई।
विज्ञापन


दोबारा ट्रेडिंग करने पर पैसे वापस करने का दिया लालच
उसके बाद उनके पास शिल्पा नाम की एक महिला का फोन आया। उसने शिकायतकर्ता से कहा अगर आप दोबारा से ट्रेडिंग शुरू करती है तो आपके पैसे वापस करा दूंगी। शिकायतकर्ता ने ट्रेडिंग करने से मना कर दिया और फोन काट दिया। महिला ने दी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने मिलकर साजिश के तहत ट्रेडिंग के नाम पर उसको बातों में उलझाकर कुल 49,36,303 रुपये ठग लिए। इसके बाद उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें