फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: वन रेंजरों की होगी भर्ती, 185 वन गार्डों को जल्दी मिलेंगे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जीवों के गैर-कानूनी शिकार को रोकने के लिए सरकार हर संभव कदम उठा रही है। पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) ने वन रेंजरों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

वन रेंजरों से पदोन्नत हुए पीएफएस अफसरों की कन्फर्मेशन का मामला पीपीएससी को भेज दिया गया है, जो विचाराधीन है। यह बात वीरवार को पंजाब के वन एवं वन्य जीव सुरक्षा मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सेक्टर-68 स्थित फाेरेस्ट कॉम्प्लेक्स में पीएफएस ऑफिसर्ज एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि 185 वन गार्डों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। इसके अलावा पिछले समय के दौरान निलंबित किए गए अधिकारियों/कर्मचारियों की बहाली के मामले पर भी सक्रियता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कर्मचारियों द्वारा वर्दियां पहनने संबंधी विभाग के आदेशों की सख्ती से पालना को सुनिश्चित बनाया जाए। इस मौके पर वित्त कमिश्नर (वन) विकास गर्ग और पीसीसीएफ आरके मिश्रा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें