फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंस्टाग्राम पर पेज लाइक करने का झांसा देकर 1.31 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। एमडीसी निवासी व्यक्ति को इंस्टाग्राम पर पेज लाइक करने का झांसा देकर 1.31 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, एमडीसी सेक्टर 5 निवासी राकेश ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे जीएसटी रजिस्ट्रेशन व रिटर्न का काम करते हैं। 10 सितंबर 2023 को उन्हें व्हाट्सएप मैसेज के माध्यम से डिजिटल मार्केटिंग कंपनी में ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब करने का ऑफर दिया गया। शिकायतकर्ता ने पार्ट टाइम जॉब करने की हामी भरकर उनको इंस्टाग्राम पेज लाइक करने के प्रति पेज 50 रुपये देने का ऑफर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने शिकायतकर्ता को इंस्टाग्राम की आईडी से जोड़कर बैंक खाते की डिटेल ली। इसके बाद शिकायतकर्ता को प्रीपेड गेम टास्क के ग्रुप से जोड़कर सबसे पहले 1 हजार रुपये इंवेस्ट करने को कहा। 1000 रुपये इंवेस्ट करने पर 1300 रुपये वापस आ गए। शिकायतकर्ता ने तीन बार 1000-1000 रुपये इंवेस्ट किए और तीनों बार 1300-1300 रुपये बैंक खाते में वापस आ गए। ज्यादा पैसा कमाने की लालच में उन्होंने 30 हजार, 1 हजार और 1 लाख रुपये प्रीपेड गेम में लगा दिए। उसके बाद आरोपियों ने 30 प्रतिशत लाभ के साथ वापस करने के लिए शिकायतकर्ता के सामने एक शर्त रखी और उसके अनुसार तीन लाख रुपये और जमा करवाने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता को ठगी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें