फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई कर लाखों रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पंचकूला। खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान सप्लाई कर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर लोकेश मित्तल ने दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने और बेचने का काम होता है। पंचकूला के ही एक कंपनी के अधिकारी ने शिकायतकर्ता से मुलाकात कर उनकी कंपनी की बनाई गई एलईडी समेत अन्य सामान सप्लाई करने की डील की। उसके बाद दोनों कंपनी के बीच एग्रीमेंट भी बना। कुछ महीने तो कंपनी द्वारा सही सामान शिकायतकर्ता की कंपनी को सप्लाई किया गया। कुछ समय बाद आरोपी खराब क्वालिटी का सामान भेजने लगे। इसके बारे में शिकायतकर्ता ने कई बार सवाल उठाते हुए सही सामान की डिलीवरी करने को कहा। शिकायतकर्ता ने दूसरे राज्यों में सामान सप्लाई करने के लिए कंपनी को करीब 21 लाख रुपये की भी पेमेंट की। इसी दौरान शिकायतकर्ता को धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें