फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चौधरी छोटूराम का 145वां जन्मदिन और बसंत पंचमी महोत्सव 23 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महान समाज सुधारक और किसानों के मसीहा दीनबंधु चौधरी छोटूराम का 145वां जन्मदिन एवं बसंत पंचमी महोत्सव 23 जनवरी को सेक्टर-6 स्थित चौधरी छोटूराम सेवा सदन में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जाट सभा पंचकूला व चंडीगढ़ की ओर से किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

जाट सभा पंचकूला व चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह मलिक (पूर्व डीजीपी, हरियाणा पुलिस) ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को लेकर सभा की कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर-6 में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, अतिथियों के स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।
डॉ. मलिक ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा और संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, खिलाड़ियों और युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही चौधरी छोटूराम के जीवन, उनके विचारों और किसानों व कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों पर विचार गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

बसंत पंचमी के अवसर पर कार्यक्रम में भजन, देशभक्ति गीत और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन होगा। यह महोत्सव युवा पीढ़ी को चौधरी छोटूराम के आदर्शों और समाज सेवा के मार्ग से जोड़ने का अवसर प्रदान करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें