फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हिमाचल से चरस सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, 4 दिन की रिमांड

विज्ञापन
विज्ञापन
1.154 किलो चरस बरामद सेक्टर-6 पार्क में दबिश देकर पकड़ा, नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिमाचल से चरस लाकर सप्लाई करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.154 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। अदालत ने उसे 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभय शर्मा निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे नेटवर्क और सप्लायर्स के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

1 अप्रैल को एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज प्रवीण कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी सेक्टर-6 स्थित एक पार्क में चरस लेकर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर उसे काबू कर लिया। तलाशी में चरस के साथ नकदी भी बरामद हुई।
विज्ञापन

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हिमाचल के बड़े सप्लायर से चरस लाकर पंचकूला में ऊंचे दामों पर बेचता था। मुख्य सप्लायर तक पहुंचने के लिए पुलिस टीमें हिमाचल में भी दबिश दे रही हैं। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें