फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रज्जीपुर-सूरजपुर के अशोका फार्म में भीषण आग से मची अफरा-तफरी, लाखों के नुकसान की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी पिंजौर। नगर परिषद कालका के वार्ड नंबर 17 के अंतर्गत गांव रज्जीपुर-सूरजपुर स्थित अशोका फार्म में शनिवार शाम अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शाम करीब 7 बजे के आसपास लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। फार्म में उठती आग की ऊंची लपटों और धुएं के गुबार को देखकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। आग इतनी भयंकर बताई जा रही है कि इसे नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पहुंचीं दमकल की गाड़ियां

आग लगने की सूचना मिलते ही पंचकूला और कालका से फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस की टीमें भी मौके पर मौजूद

घटना की सूचना मिलने के बाद थाना पिंजौर पुलिस और अमरावती पुलिस चौकी का स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मी घटनास्थल पर मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


लाखों के नुकसान की आशंका, आग बुझने के बाद होगा आकलन

अशोका फार्म में लगी भीषण आग के कारण लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग से हुए वास्तविक नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। दमकल विभाग द्वारा आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही पता चल सकेगा कि फार्म में कितना सामान आग की चपेट में आया और कुल कितने रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें