फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: कालका-शिमला रेलखंड पर 1 दिसंबर से 10 जनवरी तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव, कई ट्रेनें रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलों के आसपास मिट्टी बहने से बहाली कार्य जारी, सर्दियों में शिमला जाने वाले पर्यटकों की बढ़ेगी परेशानी
विज्ञापन

फोटो सहित


संवाद न्यूज एजेंसी

कालका। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलखंड पर सफर करने वाले यात्रियों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे प्रशासन ने नैरोगेज ट्रेनों के रद्द होने और कुछ ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते तक सीमित करने की अवधि बढ़ा दी है। यह व्यवस्था 1 दिसंबर 2026 से 10 जनवरी 2027 तक लागू रहेगी। सर्दियों की छुट्टियों और नए साल पर शिमला घूमने पहुंचने वाले पर्यटकों को इसका असर झेलना पड़ सकता है।
वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अंबाला मंडल की ओर से जारी आदेश के अनुसार कालका-शिमला रेलखंड पर टक्साल और गुम्मन रेलवे स्टेशनों के बीच किलोमीटर 07/16-17 पर पुल संख्या 57, 58 और 62 के आसपास मिट्टी बहने की घटना हुई थी। रेल पटरी और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे की ओर से मरम्मत और बहाली का काम करवाया जा रहा है। इसी कारण ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे आदेश के अनुसार अप दिशा की ट्रेनें 52457, 52451, 52459 और अप मिक्स ट्रेन 1 दिसंबर से 10 जनवरी तक रद्द रहेंगी। इसी तरह डाउन दिशा की ट्रेनें 52458, 52452, 52460 और डाउन मिक्स ट्रेन भी उक्त अवधि में नहीं चलेंगी।
विज्ञापन

चार ट्रेनों का संचालन बीच रास्ते तक
ट्रेन नंबर 52453, 52454 और 52455 डीएमपी से चलेंगी। ये ट्रेनें डीएमपी-कालका के बीच रद्द रहेंगी। वहीं ट्रेन नंबर 52456 का संचालन डीएमपी तक होगा। यह ट्रेन भी डीएमपी-कालका के बीच नहीं चलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति जांचने की सलाह दी है, ताकि स्टेशन पहुंचकर परेशानी न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें