फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीनू मांकड़ ट्राफी _समरदीप की सटीक गेंदबाजी से चंडीगढ़ जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। समरदीप के पांच विकेट की बदौलत चंडीगढ़ ने वीनू मांकड़ ट्राफी (अंडर-19) के अपने अंतिम लीग मैच में गुजरात को छह विकेट से हराया। नई दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।
विज्ञापन

गुजरात की पूरी टीम 45वें ओवर में 121 रन ही जुटा पाई। टीम की ओर से ध्रुमिन ने सबसे अधिक 33 रन बनाए। यश सोलंकी ने 21 रन, कृष गुप्ता ने 20 रन कर पारी खेली। गेंदबाजी में चंडीगढ़ की ओर से समरदीप ने अपने 10 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट चटकाए। अंगद बावा ने 16 रन देकर 2 विकेट, मोहित मेहरा, अरबॉब इकबाल और प्रिंस उपाध्याय ने एक-एक विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ की टीम ने 30वें ओवर में 4 विके ट पर 122 रन बनाकर मैच जीत लिया। हरनूर सिंह और राज अंगद बावा तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 61 रन जोड़कर टीम को लक्ष्य के करीब ले गए। मैच में नाबाद रहे पारस अमरजीत (20) और मोहित मेहरा (18) ने 30वें ओवर में लक्ष्य हासिल कर चंडीगढ़ को जीत दिलवाई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ नॉकआउट दौर में प्रवेश नहीं कर पाया
अंक तालिका में 14-14 अंकों के साथ महाराष्ट्र व तमिलनाडु बराबरी पर हैं। इसके चलते चंडीगढ़ नॉकआउट दौर में प्रवेश नहीं कर पाया। पूरे टूर्नामेंट में चंडीगढ़ को पांच मैचों में तीन में जीत, एक हार और एक मैच रद्द रहा। अंक तालिका में चंडीगढ़ तीसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें