फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल का मैदान बचाने के लिए शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। शहर के एकमात्र खेल के मैदान को बचाने के लिए समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। टीम के संरक्षक मनोज शुक्ला ने कहा कि नगर निगम वाटर वर्क्स बनाकर खेल के मैदान को उजाड़ना चाह रही है, जिसे होने नहीं दिया जाएगा। टीम ने समाजसेवी अवतार सिंह, अशोक डैनी एवं फईम अहमद की अगुवाई में यह हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है। बुधवार को अभियान को शुरू हुए तीन दिन हो गए हैं। यहां पर आसपास रहने वाले बच्चे बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, फुटबॉल और क्रिकेट खेलने के लिए आते हैं। कबड्डी टीम के खिलाड़ियों ने प्रैक्टिस के लिए कोर्ट बना रखा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के प्रयास से वर्ष 2015 में खेल का मैदान बनाया गया था।
विज्ञापन

अशोक डैनी ने कहा कि खेल का मैदान खत्म करने पर युवाओं के लिए कोई मैदान नहीं बचेगा। इसके लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। श्रीमद् रामायण कला मंच के राजकुमार सैनी ने बताया कि समाजसेवी संस्थाओं और लोगों को आगे आकर समस्या समाधान टीम चंडीगढ़ के हस्ताक्षर अभियान में साथ देना चाहिए। इस बीच संस्था के वरिष्ठ सदस्य ओंकार सैनी ने कहा कि शहर को सातों दिन 24 घंटे पानी देने की बजाय सुबह, दोपहर, शाम पूरे प्रेशर से तीन-तीन घंटे पानी दिया जाए तो अच्छा रहेगा। समस्या समाधान टीम के रमेश ठाकुर और विजय खैरा ने बताया कि 2 हफ्ते तक हस्ताक्षर अभियान चलाने के बाद चंडीगढ़ के प्रशासक और उनके सलाहकार से मिलकर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें