फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है बूंदाबांदी, कल आंधी आने के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मौसम ने भी किसानों की चिंता बढ़ा रखी है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 अप्रैल को चंडीगढ़ सहित पूरे उत्तर भारत में हल्की बूंदाबांदी होगी। 16 अप्रैल से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान धूल भरी आंधी भी चल सकती है। बारिश के बाद तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। इसकी वजह से एक दो दिन गर्मी से राहत मिल सकती है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। अप्रैल के आखिरी तक तापमान 40 के करीब पहुंच सकता है। हालांकि लगातार पश्चिमी विक्षोभ से अब भी चंडीगढ़ का तापमान 37 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है जबकि रात का तापमान रविवार से पहले सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें