फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभांकर आज से ऑस्ट्रिया गोल्फ ओपन चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

विज्ञापन
शुभांकर - फोटो : s
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के गोल्फर शुभांकर शर्मा यूरोपियन टूर के जरिए ओलंपिक क्वालीफाइंग करना चाहते हैं। वह कुछ हफ्ते पहले ही यूरोप से चंडीगढ़ पहुंचे थे। इसके बाद दो हफ्ते इन्होंने अपनी छुट्टियां हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में बिताईं।
विज्ञापन

हिमाचल से लौटने के बाद कुछ दिन चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में अभ्यास करने के बाद दोबारा से यूरोप रवाना हो गए है। शुभांकर वीरवार से ऑस्ट्रिया गोल्फ ओपन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। दो बार के यूरोपियन टूर के विजेता रहे शुभांकर शर्मा का साल का शुरुआती समय बेहतर नहीं गया। पिछले महीने दुबई क्लासिक ओपन में वह 22वें स्थान पर रहे थे।
शुभांकर ने बताया कि ओलंपिक पर मेरा पूरा ध्यान केंद्रित है। यूरोपियन टूर पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपनी रैंकिंग में उछाल लाना चाहता हूं, जिससे मुझे ओलंपिक क्वालीफाइंग का टिकट हासिल हो सके। अगर मैं क्वालीफाीइंग करते हुए ओलंपिक में भारत की ओर से खेलूंगा तो यह मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें