फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीगढ़-हावड़ा समर स्पेशल ट्रेनें शुरू, गर्मी में यात्रियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने चंडीगढ़-हावड़ा के बीच समर स्पेशल रिजर्व्ड एक्सप्रेस (04514/04513) चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 30 से 34 घंटे में 1617 किमी का सफर तय कर यात्रियों को बड़ी राहत देगी।
विज्ञापन

रेलवे के अनुसार, यह ट्रेन दोनों दिशाओं से तीन-तीन फेरे लगाएगी। चंडीगढ़ से ट्रेन 18, 22 और 27 अप्रैल 2026 को रात 11:45 बजे रवाना होगी, जबकि हावड़ा से 20, 24 और 29 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे चलेगी।
ट्रेन अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी और गया जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। चंडीगढ़ से चलकर यह अंबाला कैंट रात 12:30, सहारनपुर 02:25 और मुरादाबाद सुबह 06:10 बजे पहुंचेगी। अगले दिन वाराणसी शाम 4:30 और गया रात 9:10 बजे होते हुए हावड़ा सुबह 6:30 बजे पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 9 एसी-3 टियर, 4 स्लीपर और 2 पावर कार/गार्ड कोच शामिल हैं। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि संचालन के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन किया जाएगा और किसीतरह के उद्घाटन या प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों को जानकारी देने के लिए स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें