फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएमसीएच-32 की ओपीडी में 363 मरीजों को मिला इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में मंगलवार को ओपीडी में 363 मरीजों को चिकित्सकों ने शारीरिक तौर पर परामर्श दिया। इन मरीजों ने अस्पताल की वेबसाइट पर पंजीकरण करा रखा था। जीएमसीएच-32 प्रशासन के अनुसार वेबसाइट पर पंजीकरण संबंधी परेशानी को सोमवार शाम को ही दूर कर लिया गया था। उसके बाद मरीजाें ने अगले दिन के लिए पंजीकरण भी कराया। नियम के अनुसार, ओपीडी में आए मरीजों की कोविड जांच रिपोर्ट देखी गई। जिन मरीजों के पास 72 घंटे के दौरान की रिपोर्ट नहीं थी, उनका मौके पर ही रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया और ओपीडी में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें