फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय पर कोरोना का असर, 10 साल में सबसे ज्यादा लंबित उपभोक्ता मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना वायरस की वजह से इंसाफ मिलने में भी देरी हुई है। कोरोना की वजह से ज्यादातर मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ा है। कंप्यूटराइजेशन एंड कंप्यूटर नेटवर्किंग ऑफ कन्ज्यूमर फोरर्म्स इन कंट्री (कोन्फोनेट) के आंकड़ों के अनुसार चंडीगढ़ में इस वक्त पिछले 10 साल केइतिहास में सबसे ज्यादा उपभोक्ताओं से जुड़े मामले लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2021 में कुल 921 केस दायर हुए, लेकिन 108 केसों का ही निपटारा हो पाया। इसका असर यह हुआ कि पिछले साल के केसों को जोड़ने केबाद लंबित मामलों की संख्या में इजाफा हो गया है। अब कुल 3071 मामले लंबित हैं। कोरोना काल में संपत्ति से जुड़े विवाद बढ़े हैं। स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़े मामलों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। उपभोक्ता के हितों की सुरक्षा में राज्य उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग और जिला आयोग देश में सबसे आगे थे। कोरोना से पहले यहां औसतन छह महीने में ही केसों का निपटारा कर दिया जाता है। पहले शहर में रोजाना औसतन 18 केस दाखिल होते थे। हालांकि, कोरोना ने पूरी व्यवस्था को बदल दिया। कोरोना की वजह से काम प्रभावित हुआ और सुनवाई की प्रक्रिया भी धीमी हुई। इसके अलावा केसों में सुनवाई कई बार स्थगित करनी पड़ी। आयोग ने केस फाइल करने के लिए ऑनलाइन का विकल्प दिया। सुनवाई भी ऑनलाइन हुई। हालांकि, कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद अब एक बार फिर राज्य आयोग व जिला आयोग में फिजिकल सुनवाई शुरू हो गई है। लोगों को उम्मीद है कि आयोग एक बार फिर अपनी पुरानी स्थित में लौटेगा।
विज्ञापन

पुराने लंबित मामले नए केस - निपटारा लंबित
राज्य आयोग 397 - 59 - 59 - 449
जिला आयोग-1 795 - 434 - 28 - 1201
जिला आयोग-2 1014 - 428 - 21 - 1421
(नोट: नए दाखिल होने वाले केस के आंकड़े एक जनवरी 2021 से 10 जुलाई 2021 के बीच)
सेक्टर राज्य जिला आयोग-1 जिला आयोग-2
बीमा 23.7 19.8 11.4
हाउसिंग 20.3 12.9 10.7
बैंकिंग 13.5 6.2 3.9
मेडिकल 1.6 2.3 0.2
इंडस्ट्री 1.6 -- --
इलेक्ट्रिकल 1.6 -- --
फूड व बेवरेजेस 1.6 -- --
अन्य 33.9 54.8 70.1
(नोट: एक जनवरी 2021 से 10 जुलाई 2021 के बीच के आंकड़े) (सभी प्रतिशत में)
वर्ष - राज्य आयोग - जिला आयोग-1 - जिला आयोग-2
2011 - 21 - 00 - 28
2012 - 22 - 00 - 41
2013 - 22 - 00 - 54
2014 - 25 - 17 - 72
2015 - 25 - 25 - 80
2016 - 33 - 28 - 86
2017 - 42 - 30 - 100
2018 - 66 - 39 - 139
2019 - 239 - 334 - 444
2020 - 397 - 795 - 1014
10 जुलाई 2021 तक - 449 - 1201 - 1421
(स्रोत: कोन्फोनेट)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें