फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों को सुबह आठ से दस बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के केस कम होने पर कारोबारियों ने प्रशासन से अपील की है कि उन्हें व्यापारिक प्रतिष्ठानों को नियमित खोलने की अनुमति दी जाए। व्यापार मंडल के प्रधान चरणजीव सिंह ने यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा को पत्र लिखकर कहा है कि कोरोना अब नियंत्रित हो गया है। ऐसे में दुकानों को सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए ताकि दुकानदारों को राहत मिल सके। चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह पंछी व जनरल सेक्रेटरी एलसी अरोड़ा ने भी मांग की है कि कारोबारियों को व्यापार की छूट दी जाए। उनका कहना है कि महामारी से दुकानदार की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो चुकी है। दुकानदारों को दुकानों का किराया, बैंक लोन की किस्तें और कर्मचारियों की तनख्वाह सहित बिजली का बिल भरना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चंडीगढ़ प्रशासन से अपील की है कि मौजूदा हालातों को देखते हुए दुकानदारों के बिजली और पानी के बिल व प्रापर्टी टैक्स छह महीने के लिए माफ किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें