पंजाब के गवर्नर और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने अगले 12 महीने तक अपने वेतन का 30 फीसदी दान करने का एलान किया है। बदनौर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। अपने ट्वीट में प्रशासक ने लिखा है कि कोरोना के खिलाफ पूरा देश जंग लड़ रहा है। इस जंग में साथ देने के लिए अपने वेतन में से 30 फीसदी हर महीने अगले एक साल तक वह पीएम केयर्स फंड में जमा कराएंगे। इस ट्वीट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है।