चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना के 6 मरीज मिले। संक्रमण दर बढ़कर 0.41 पर पहुंच गई है। वहीं, 10 दिनों की अवधि पूरी करने पर दो मरीजों को छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1475 लोगों की जांच की। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 34 है। वहीं, अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है।