चंडीगढ़। शहर में सोमवार को कोरोना के तीनमरीज मिले। वहीं, 10 दिन की अवधि पूरी करने के बाद 5 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 1492 लोगों की जांच की। शहर में सक्रिय केसों की संख्या 34 है। वहीं, अब तक 820 मरीजों की मौत हो चुकी है।