चंडीगढ़। शहर में वीरवार को डेंगू के 20 केस मिले। डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 1314 पर पहुंच गया है। इनमें से नवंबर में 425 केस मिले हैं। वहीं अब तक अन्य प्रदेशों के 439 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। शहर में जहां से डेंगू के मरीज मिले हैं, उनमें सेक्टर-21, 23, 52, बापूधाम, बुड़ैल, दड़वा, धनास, कजहेड़ी, खुड्डा अलीशेर, मनीमाजरा और मौलीजागरां के मरीज शामिल हैं।