चंडीगढ़। शहर में वीरवार को 10 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं एकांतवास में रखे 22 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर डिस्चार्ज किया गया। संक्रमित मिले मरीजों में मनीमाजरा के तीन, सेक्टर-46, बुडै़ल, डड्डूमाजरा, दड़वा, धनास और पीजीआई परिसर का एक-एक केस शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 1682 लोगों की जांच की, जिनमें से 13 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। शहर में एक्टिव केस की संख्या 149 हो गई है। वहीं अब तक 808 मरीजों की मौत हो चुकी है।