पंचकूला। यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने बिना निर्धारित वर्दी टैक्सी चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पिछले तीन दिनों में जिलेभर में 137 चालान किए गए। शहर क्षेत्र में 75 और सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने 62 चालान काटे। बिना वर्दी टैक्सी चलाने पर 500 रुपये का चालान है। एसएचओ ट्रैफिक वरिंदर कुमार ने बताया कि टैक्सी और कैब चालकों के लिए निर्धारित वर्दी पहनना अनिवार्य है। इसका उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और चालकों की पहचान सुनिश्चित करना है। पुलिस ने नियमों का पालन करने की हिदायत देते हुए कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद