फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चैत्र नवरात्र आज से शुरू, मनसा देवी मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन हजारों के पहुंचने की संभावना, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। चैत्र नवरात्र के साथ ही वीरवार से श्री माता मनसा देवी मंदिर में आस्था का पर्व शुरू हो गया है। पहले दिन हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जबकि पूरे नवरात्र में लाखों भक्त दर्शन करेंगे।
मंदिर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया है, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह 4 बजे खोले जाएंगे।
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग की गई है और परिसर व आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
नवरात्र के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने से लंबी कतारें लगने की संभावना है और पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल लगाया
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पंडाल लगाया गया है, जहां दूर-दराज से आने वाले भक्तों के ठहरने और विश्राम की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड और सेवा ट्रस्ट की ओर से की गई है, ताकि नवरात्र के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें