पंचकूला। जिले में मंगलवार को डेंगू के 13 नए मामले सामने आए हैं। वहीं एक मरीज स्वाइन फ्लू का भी मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू की जांच के लिए 182 सैंपल लैब में भेजे हैं। छह लोगों को लारवा वायलेशन के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर में लगातार जांच अभियान चला रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. नवजोत तिवाना ने बताया कि मंगलवार को स्वाइन फ्लू का भी एक केस सामने आया है। अब तक जिले के 15 लोगों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। फिलहाल जिले में केवल एक एक्टिव मरीज है। अभी तक एक मरीज की मौत हुई है और बाकी सभी उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।