सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। बेटी का इलाज कराने गए पिता जब घर लौटे तो ताला तोड़कर चार लाख रुपये और सोने के गहने चोरी हो चुके थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में संदीप कुमार निवासी सेक्टर-11 ने बताया कि वह सेक्टर-5 शिक्षा सदन मे बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 31 मार्च को रिटायर हुए हैं। उनकी बेटी सेक्टर-21 एलकेमिस्ट अस्पताल में भर्ती है। वह नौ मई को रात 8 बजे बेटी के सर्जरी के संबंध में डॉक्टरों से मिलने गए थे। इसी बीच साढ़े आठ बजे उनका बेटा विक्रांत शर्मा घर आया तो देखा कि घर का सामान बिखरा है। बेटे ने पिता संदीप कुमार को मोबाइल पर घर में चोरी की सूचना दी। घर देखने पर पता चला कि पीछे लोहे के गेट का ताला तोड़कर चोर घर में घुसे और आलमारी तोड़कर चोर चार लाख रुपये और सोने के गहने ले गए। सेक्टर -5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।