फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सैर कर रही महिला की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 21 की पुलिस चौकी से महज 500 मीटर की दूरी पर वारदात माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर 21 की प्राचीन शिव मंदिर के पीछे की गली में मंगलवार को शाम सैर कर रही महिला का बाइक सवार स्नैचर ने डेढ़ तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। महिला ने घटना के बाद परिजनों के साथ सेक्टर 21 की पुलिस चौकी में स्नैचिंग की शिकायत दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सेक्टर 5 पुलिस थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर 21 निवासी रूपांकी वालिया ने बताया कि वह मंगलवार शाम करीब 6:28 बजे घर के सामने की सड़क पर सैर कर रही थी। इसी दौरान दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर हेलमेट पहने आए। पीछे बैठे युवक ने महिला की चेन छीनी और प्राचीन शिव मंदिर की ओर भाग गए। महिला ने बताया कि जब तक वह संभलती तब तक स्नैचर फरार हो गए। जिस जगह स्नैचिंग हुई वहां से सेक्टर 21 पुलिस चौकी से महज 400 से 500 मीटर की दूरी है। पुलिस घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक रही है। इसके अलावा प्राचीन शिव मंदिर व उसके सामने निजी स्कूल के मेन गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं, ताकि स्नैचर का सुराग मिल सके। महिला ने पुलिस को चेन की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें