फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाला सीजीएसटी अधीक्षक 10 लाख लेते गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सीबीआई ने वीरवार को पंचकूला में कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी विभाग के अधीक्षक लवकुश कुमार को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक निजी कंपनी के खिलाफ चल रही जीएसटी कार्रवाई में राहत देने और भारी जुर्माना नहीं लगाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने आरोपी को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की पहली किस्त लेते समय पकड़ा। उसके कब्जे से रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली गई है। एक निजी कंपनी के साझेदार ने शिकायत दी थी कि पंचकूला में तैनात सीजीएसटी अधीक्षक ने कंपनी के खिलाफ चल रही जीएसटी कार्रवाई में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले शुरुआत में 50 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बदले कंपनी पर भारी जुर्माना नहीं लगाने और आगे नोटिस जारी नहीं करने का आश्वासन दिया गया था। बाद में रिश्वत की मांग घटाकर 20 लाख रुपये कर दी गई, जिसमें पहली किस्त के तौर पर 10 लाख रुपये देने की बात तय हुई।
विज्ञापन

-सीबीआई के सत्यापन में सही पाई गई रिश्वत की मांग
शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने 19 नवंबर को मामले में केस दर्ज कर रिश्वत की मांग का सत्यापन किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने रिश्वत की मांग बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी थी और इसमें से 10 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में लेने पर सहमति जताई थी। इसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और पंचकूला में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। सीबीआई ने रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें