फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की समस्या सुनने पहुंचेंगे सीजीआरएफ सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ताओं की शिकायतें दर्ज करने और पुरानी शिकायतों की सुनवाई के लिए उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच (सीजीआरएफ) के सदस्य अप्रैल में अलग अलग स्थानों पर पहुंचेंगे। सदस्य मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से संबंधित शिकायतें, कनेक्शन काटने और जोड़ने, बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि की सुनवाई करेंगे। मंच द्वारा बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड व जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

निगम प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, 2 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, पुंडरी (कैथल), 5 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, समालखा (पानीपत), 6 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, बहादुरगढ़ (झज्जर), 7 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, जगाधरी (यमुनानगर), 9 अप्रैल को ऑपरेशन सब-अर्बन डिविजन नंबर-1, करनाल, 12 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, पिहोवा (कुरुक्षेत्र), 13 अप्रैल को ऑपरेशन सिटी डिविजन, रोहतक, 16 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, पंचकूला में सीजीआरएफ टीम के सदस्य शिकायतों की सुनवाई करेंगे। इसी प्रकार, 19 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, बेरी (झज्जर), 20 अप्रैल को ऑपरेशन सिटी डिविजन, सोनीपत, 23 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, गोहाना (सोनीपत), 26 अप्रैल को ऑपरेशन सब-अर्बन डिविजन नंबर-1, रोहतक, 27 अप्रैल को ऑपरेशन सिटी डिविजन, करनाल, 28 अप्रैल को ऑपरेशन डिविजन, अंबाला सिटी और 30 अप्रैल को ऑपरेशन सिटी डिविजन, पानीपत में शिकायतों की सुनवाई करेंगे और नई शिकायतें भी दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें