निकासी के कार्य का शुभारंभ करते हुए।
- फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। शहर के विकास को गति देने के लिए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने शुक्रवार को एमडीसी सेक्टर-5 में 1.15 करोड़ से अधिक की राशि की पांच परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व मेयर कुलभूषण गोयल ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने 25.92 लाख रुपये की लागत से एमडीसी सेक्टर-5 में बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज सिस्टम, स्वास्तिक विहार मार्केेट वार्ड-2 में 27.42 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक शौचालय का निर्माण, वार्ड-2 सेक्टर-6 पंचकूला में 2.47 लाख रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल लगाने का काम, 49 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-1 और 6 की डिवाइडिंग पर रोड का सुदृढ़ीकरण का कार्य और 11 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-6 में बिजली के खंभे लगाने का कार्य शामिल है।
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि एमडीसी सेक्टर-5 में बरसाती पानी की निकासी की समस्या कई वर्षों से बनी हुई थी। लोग इस परेशानी से निजात दिलाने की मांग कर रहे थे। बरसात के मौसम में पानी लोगों के घरों में चला जाता था, इससे लोगों का सामान खराब हो जाते थे। अब इस समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्तिक विहार मार्केट में सार्वजनिक शौचालय की मांग भी लोग कर रहे थे। लोगों की शिकायत को प्रमुखता से लेकर दो शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-1 और 6 की डिवाइडिंग रोड के सुदृढ़ीकरण के कार्य की शुरूआत भी गई है।
विकास में किसी भी शहर से पीछे नहीं रहेगा पंचकूला
मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि विकास के मामले में पंचकूला किसी भी शहर से पीछे नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता का पूरा ध्यान शहर के विकास की तरफ है। दोनों लोगों ने उन्हें कह रखा है कि विकास की योजना बनाएं, फंड की चिंता न करें। विकास कार्यों में फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। मेयर कुलभूषण गोयल ने कहा कि शहरवासियों ने जिस आशा और विश्वास के साथ निकाय चुनाव में विजयी बनाया है, उसे वह अवश्य पूरा करेंगे। उन्होंने दावा किया है कि एक साल के कार्यकाल में ही पंचकूला की सूरत बदल जाएगी।
56 जनता से जुड़े कार्यों के हो चुके हैं टेंडर अलॉट
पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने बताया कि 19 अप्रैल तक जनमानस से जुड़े 56 विकास कार्यों के टेंडर अलॉट हो चुके हैं। कुछ कार्यों पर तो ठेकेदारों ने काम भी शुरू कर दिया है। कुछ में तकनीकी बाधा आ रही है। इसे दूर करने की पूरी कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि 13 विकास कार्यों का टेंडर 19 अप्रैल तक किया गया है, जबकि मार्च माह में 43 विकास कार्यों के टेंडर अलॉट हुए हैं। चंडीमंदिर के पास नगर निगम की जमीन पर एजुकेशन हब बनाने की योजना को धरातल पर उतारने की कोशिश की जा रही है, लेकिन सेना के अधिकारी आपत्ति जता रहे हैं। इस मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा।