चंडीगढ़। पर्यटन विभाग की ओर से प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने उद्देश्य से मुख्य प्रोजेक्टों पर काम तेज कर दिया है। यह जानकारी पंजाब की पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्री अनमोल गगन मान ने दी।
उन्होंने बताया कि सुलतानपुर लोधी में ‘पिंड बाबे नानक दा’ प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार से 500 करोड़ रुपये की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।
उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट के बारे में राज्य सरकार द्वारा प्रारंभिक रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी गई थी। उन्होंने कहा कि पिंड बाबे नानक दा विरासती कांप्लेक्स की स्थापना के लिए जल्दी ही कंसलटेंट हायर किए जाएंगे। विभाग द्वारा इस विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट को स्थापित करने के लिए जल्द ही ग्लोबल टेंडर भी लगाया जाएगा।