पिंजौर। सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र पिंजौर को सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र ट्रॉफी प्राप्त होने पर ग्रुप सेंटर में कार्यक्रम करवाया गया। इस अवसर पर सुनील थौरप पुलिस उपमहानिरीक्षक ने अधिकारियों, कर्मचारियों, जवानों सहित बैंड बाजे के साथ सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र ट्रॉफी को खुले वाहन में प्रदर्शित करते हुए पूरे कैंप परिसर में परिक्रमा करवाई।
सुनील थौरप ने बताया कि सीआरपीएफ के 42 ग्रुप केंद्रों में 2019 के दौरान ग्रुप केंद्र पिंजौर को बेस्ट ग्रुप सेंटर चयनित किया गया। वीरवार को केरिपुबल अकादमी गुरुग्राम में आयोजित एक समारोह के दौरान बल के महानिदेशक की ओर से उन्हें सर्वोत्तम ग्रुप केंद्र ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। सुनील थौरप ने बताया कि बेस्ट ट्रॉफी प्राप्त होने पर उन्हें और उनकी टीम को बल के महानिदेशक डॉ. एपी माहेश्वरी जम्मू व कश्मीर अंचल के अपर महानिदेशक संजय अरोरा व पश्चिमोत्तर सेक्टर चंडीगढ़ के महानिरीक्षक के विजय कुमार ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं।