फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब विजिलेंस के थानों में लगेंगे सीसीटीवी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के राज्यभर में कार्यरत थानों में अब सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी है। कैमरे लगाने का काम इसी साल मार्च तक पूरा करने के निर्देश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल विजिलेंस ब्यूरो के मोहाली स्थित मुख्यालय में ही सीसीटीवी की व्यवस्था है, लेकिन अन्य जिलों में ब्यूरो के थाने आज भी सुरक्षा के पुराने तौर-तरीकों पर ही निर्भर हैं। जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की अनुमति के बाद अब विजिलेंस ब्यूरो अपने थानों में सीसीटीवी लगाने का काम टेंडर के जरिये निजी कंपनी को इस शर्त के साथ देगा कि कैमरे लगाने वाली कंपनी इनके रखरखाव और मरम्मत का जिम्मा भी उठाएगी।
विजिलेंस ब्यूरो इन दिनों राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चला रहा है और इसके तहत अनेक सरकारी और निजी व्यक्तियों के खिलाफ ब्यूरो के विभिन्न थानों में आए दिन केस दर्ज हो रहे हैं और भ्रष्ट लोगों की गिरफ्तारियां भी हो रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर राज्य सरकार ने सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी लगवाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें