पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में भले ही सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जा रहे हों लेकिन सीसीटीवी कैमरे ठीक नहीं हैं। इस कारण बड़े हादसे फिर हो सकते हैं। काजल के गिरकर घायल होने और उसके कोमा में जाने के बाद अस्पताल प्रबंधन की ओर से सोमवार को कैमरे चेक किए गए। इसमें कई जगह कैमरे खराब पाए गए। इसमें सीएमओ ऑफिस के रास्ते में लगे दो कैमरे खराब मिले। इसके अलावा निक्कू वार्ड , गायनी वार्ड के बाहर लगे कैमरे भी खराब मिले। इन्हें भी तकनीक की टीम ने ठीक किया। सिविल अस्पताल के अंदर 98 कैमरे हैं। कैमरे को ठीक करने के लिए टीमें लगी रहीं। इसी को देखते हुए सभी जगह कैमरे जांचे गए। पंचकूला पीएमओ डॉ. उमेश मोदी ने बताया कि सभी जगह के कैमरे ठीक कराए जा रहे हैं। अस्पताल के जो भी कैमरे के वायर या कैमरे के लेंस खराब हैं। उन्हें भी जल्द ठीक कराया जाएगा। हादसे के बाद जागा है स्वास्थ्य विभाग
पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर -6 में संदिग्ध स्थिति में काजल को चोट लगने और उसके घायल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इस पर ध्यान दे रहा है। अस्पताल के बाहर के क्षेत्र में कैमरे नहीं होने के कारण इस तरह का हादसा हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए इलाज करवाने आने वाले मरीज और तीमारदार को अपनी सुरक्षा का डर सता रहा है। काजल के कोमा में जाने के बाद उसके वार्ड में भर्ती मरजीों को डर लग रहा है। हालांकि हादसे के बाद सभी जगह सिक्योरिटी तैनात रही। वहीं काजल के पति हरविंदर सिंह ने बताया कि अगर सिक्योरिटी पहले ऐसे तैनात होती तो इस तरह का हादसा नहीं होता है।
कोट स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरे चेक करवाएं जा रहे हैं। जो भी कैमरा खराब होगा। उसे जल्द ही रिपेयर करवाकर ठीक करवाया जाएगा। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6