फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE 12 रिजल्ट: पंचकूला के भवन और सीएलडीएवी का शानदार प्रदर्शन

Sun, 22 May 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
CBSE
विज्ञापन
सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में भवन विद्यालय सेक्टर 15  एवं सीएलडीएवी स्कूल सेक्टर-11 के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। आर्ट्स, नॉन मेेडिकल, कॉमर्स में भवन विद्यालय के विद्यार्थी शीर्ष पर रहे। मेडिकल में सीएलडीएवी की छात्रा ने बाजी मारी। सभी संकायों में लड़कियां ही टॉपर रही हैं। 
विज्ञापन

आर्ट्स में भवन विद्यालय सेक्टर 15 की आशिमा शर्मा ने 96.6 प्रतिशत अंक लेकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। 

नॉन मेडिकल भवन विद्यालय की ही इशिता पांडेय 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम रहीं। कॉमर्स में हरनूर ने 95 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम रही है। जबकि मेडिकल में सीएलडीएवी की अर्पणा झा 96.2 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर रही हैं। वहीं मेडिकल में अमरावती विद्यालय की काजल यादव 95.4  प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय रही हैं। भवन विद्यालय की मेडिकल में विदुषी अग्निहोत्री 92 प्रतिशत अंक लेकर लेकर स्कूल में प्रथम रहीं। स्कूल की प्रधानाचार्य डा. शशि बनर्जी और प्रबंधन कमेटी के सचिव कुलभूषण गोयल ने बेहतर परिणामों के लिए छात्रों और शिक्षकों को बधाई दी। 

सीएलडीएवी के छात्रों ने दिखाया दम 
अर्पणा झा ने जहां मेडिकल में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं स्कूल की श्रेया गर्ग ने 94.8, मुस्कान ने मेेडिकल में 92.78 अंक हासिल किए हैं। नॉन मेडिकल में शिवम कक्कड़ ने 90.6, दिप्ती ने 82.8, प्रफुल ने 82 प्रतिशत अंक हासिल किए। कॉमर्स में हरशू गोयल ने 92.8, आशीष सैनी ने 86.8, मयंक जिंदल ने 85.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। 
विज्ञापन

प्रिंसिपल अंजलि मड़िया ने छात्रों को बधाई दी है।

अमरावती विद्यालय की बल्ले-बल्ले
अमरावती विद्यालय अमरावती एनक्लेब के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है।  स्कूल की मेडिकल छात्रा काजल यादव ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया है। काजल ने बायोलॉजी में 99, इंगलिश में 91, फिजिक्स  में 96, केमिस्ट्री में 98 एवं लाइब्रेरी साइंस में 93 अंक प्राप्त किये  हैं। काजल का मुख्य लक्ष्य डॉक्टर बनना है। काजल ने बताया कि वह रोजाना 10 से 12 घंटे पढ़ाई करती थी। स्कूल के चेयरमैन कुलभूषण गोयल एवं प्रिंसिपल अंबिका मेनन ने काजल यादव को बधाई दी और उसे मिठाई खिलाई। 
अमरावती विद्यालय के नूपुर पाहवा ने नॉन मेडिकल और स्विंकी गुप्ता ने 86.8 प्रतिशत अंक लेकर अमरावती विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। कॉमर्स स्कूल के कमल बंसल प्रथम स्थान पर रहे हैं। वर्ष 2014-15 के परीक्षा परिणामों में भी अमरावती की ईशू चौधरी ने 94.8 अंक लेकर मेडिकल में प्रथम, शिवांकित ने  96.6 अंक लेकर नॉन मेडिकल में प्रथम एवं शिवानी गुप्ता ने 94.4 अंक लेकर कामर्स में टॉप किया था। 

सेंट सोल्जर के बच्चों ने दिखाया जलवा
सेक्टर-16 स्थित सेंट सोल्जर स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। स्कूल के 40 प्रतिशत विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किये हैं। तुषार गुप्ता ने 95 प्रतिशत अंकों  के साथ स्कूल में टॉप किया है। नीरज ने 94 प्रतिशत और शिव्या झा ने 93.4  प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। अश्वनी शर्मा का रिजल्ट 92 प्रतिशत रहा है, जबकि शुभांगी गर्ग ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल की प्रिंसिपल रेनू दीवान ने सभी बच्चों को बधाई दी है। 

सतलुज की याचिका आर्ट्स में द्वितीय  
सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर 4 ने भी परीक्षा परिणामों में बेहतर प्रदर्शन किया है। याचिका ने 96.2 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। स्कूल की गुरसिमरत ने कॉमर्स में 92.8  एवं श्रेयांश जैन ने नॉन मेडिकल में 92.2 प्रतिशत एवं मुस्कान ने मेडिकल में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्कूल के 19 छात्रों ने 90 प्रतिशत एवं 52 छात्रों ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें