फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आईएएस परमजीत सिंह के खिलाफ सीबीआई ने दर्ज किया आय से अधिक संपत्ति का केस

Wed, 19 Oct 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ट्रांसपोर्ट विभाग के जीएम ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर ने उसके नाम की प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर प्रमोशन के लिए सिफारिश करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। मामला दो लाख रुपये में तय हुआ था। 31 जनवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सीबीआई - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार आईएएस परमजीत सिंह के खिलाफ सीबीआई ने अब आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। आरोप के अनुसार तीन माह में उनकी संपत्ति में लगभग 60 लाख की बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट विभाग के जीएम ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर ने उसके नाम की प्रिंसिपल सेक्रेटरी के तौर प्रमोशन के लिए सिफारिश करने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की थी। मामला दो लाख रुपये में तय हुआ था। 31 जनवरी को सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

इसके बाद 1 नवंबर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की उनकी संपत्ति की जांच की गई। जांच में पाया गया कि इस अवधि के दौरान उन्होंने पांच लाख रुपये कमाए और उनका खर्च करीब 15 लाख रुपये था। इस खर्च के बावजूद एक नवंबर को उनकी संपत्ति डेढ़ करोड़ थी जो 31 जनवरी को 1.99 करोड़ हो गई। इन तीन माह में उसने लगभग 60 लाख रुपये कमाए। इसके साथ ही उनकी आय के ज्ञात स्त्रोत के अतिरिक्त उनकी संपत्ति 1228 प्रतिशत अधिक मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें