फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: सेक्टर-19 के एक घर से 1.50 लाख रुपये और जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूूला। सेक्टर-19 स्थित एक घर से 1.50 लाख रुपये और चांदी के जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-20 पुलिस मामला दर्ज कर चोर की तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-19 निवासी विनोद कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी लेबोरेटरी है। उनकी पत्नी सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। वे सोमवार सुबह करीब 7:40 पर बच्चों को स्कूल छोड़कर आए थे। उनकी पत्नी डयूटी चली गई थी। सुबह करीब 8:35 बजे वे पड़ोस में कुछ काम से गए थे। उन्होंने अपने घर के मैन दरवाजे का ताला लगाकर चाबी चौखट के साइड में रख दी। कुछ देर बाद जब वे घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का ताला खुला था। ताला चाबी सहित कुंडे में लटका हुआ था। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और सारे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था। उनकी अलमारी से 1.50 लाख रुपये और चांदी के जेवर गायब थे। उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया तो एक व्यक्ति और एक बच्चा ऑटो में आए। ऑटो से उतरकर उनके मकान में गए और अंदर से नकदी और जेवर चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें