फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ट्रक का शीशा तोड़ नकदी और दस्तावेज चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीमंदिर। चंडीमंदिर लाइट प्वाइंट के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर 10 हजार रुपये नकद और चालक के जरूरी दस्तावेज चोरी कर ले गया। हिमाचल प्रदेश के सोलन निवासी ट्रक चालक देसराज की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक के अनुसार, वह यमुनानगर से प्लाई बोर्ड लेकर परवाणू जा रहा था। 6 अगस्त की रात खाना खाने के लिए ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर गया था। करीब 20 मिनट बाद लौटने पर ट्रक की खिड़की का शीशा टूटा मिला। ट्रक से पैन कार्ड, आधार कार्ड, एसबीआई व सेंट्रल बैंक की पासबुक तथा 10 हजार रुपये नकद गायब थे। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें