फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: निजी भूमि से खैर के आठ पेड़ चोरी होने पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग की टीम को निरीक्षण में कटे मिले पेड़, पिंजौर थाना पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। गांव वासुदेवपुरा में निजी भूमि से खैर के आठ पेड़ काटकर चोरी करने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम को निरीक्षण के दौरान मौके पर आठ पेड़ कटे मिले। वन राजिक अधिकारी की शिकायत पर पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वन राजिक अधिकारी ने शिकायत में बताया कि गांव वासुदेवपुरा निवासी जेठू राम व अन्य की निजी भूमि से अज्ञात चोरों ने अवैध रूप से खैर के पेड़ काट लिए। शिकायत मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर खैर के आठ पेड़ अवैध रूप से कटे हुए पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन राजिक अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पिंजौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पेड़ काटने वालों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें