फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने पर अंबाला के एसआई पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने जांच के आधार पर भ्रष्टाचार और तीन मामलों में विभागीय कार्रवाई करने और अभियोग दर्ज करने के आदेश दिए हैं। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पहला मामला आरटीए कार्यालय अंबाला में फैले भ्रष्टाचार का है। वहां तैनात एसआई जिले सिंह ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है। चौकसी ब्यूरो ने जांच में पाया कि आरटीए कार्यालय, अंबाला के कर्मचारियों ने वाहनों के पंजीकरण में अनियमितताएं बरती हैं व सहायक जिले सिंह ने अपनी आय के जायज स्रोतों से 27,25,607 रुपये की अधिक संपत्ति अर्जित की है। सरकार ने संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई और सहायक जिले सिंह पर केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में राज्य चौकसी ब्यूरो अंबाला में अभियोग भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरा मामला केंद्रीय कारागार हिसार के कर्मचारियों के लिए रिहायशी क्वाटरों के निर्माण से संबंधित है। जांच में पाया गया है कि ठेकेदार लाजपत राय चानना ने निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया, जिससे सरकार को 7,92,121 रुपये की हानि हुई। ब्यूरो की सिफारिश पर सरकार ने ठेकेदार से हानि हुए रुपये की रिकवरी के साथ संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
तीसरा मामला खेल विभाग यमुनानगर में सरकारी नौकरी पर होते हुए अपनी फेडरेशन बनाकर खिलाड़ियों से 20 हजार रुपये लेकर उन्हें खेल के नाम पर कोरिया भेजने से संबंधित है। ब्यूरो ने जांच में पाया कि राजेश सरण वासी गांव तेजली (यमुनानगर) ने ड्रेगन बोट फेडरेशन ऑफ इंडिया के फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 16 सदस्यों की टीम को कोरिया भेजा था, जिनमें से 9 सदस्यों से पैसे लेकर उन्हें अवैध रूप से कोरिया में रहने के लिए छोड़ दिया गया। आरोपी के खिलाफ पंचकूला में धारा 406/420/467/468/471 व 25 इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें