फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माजरा गोलीकांड में दो युवकों पर केस दर्ज, तलाश में छापे मार रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बुधवार देर रात गांव माजरा महताब में व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापा मारी कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में उजागर सिंह (45) ने बताया कि वह माजरा महताब का रहने वाला है और राज मिस्त्री का काम करता है। बुधवार रात करीब साढे़ 9 बजे वह अपने घर पर खाना खाने के लिए गया। इस दौरान उसके लड़के बलजीत ने कहा कि बाहर गेट पर सतीश (टीटी) वासी माजरा महताब उन्हें बुला रहा है। इसके बाद वह लड़के बलजीत के साथ गेट पर पहुंचा तो गेट के बाहर सतीश व काकू जोकि बाइक पर आए थे। इस बीच सतीश ने बिना किसी कारण पिस्टल से गोली चला दी। गोली उसके बाएं कंधे पर लगी और पीछे से निकल गई। वहीं, सतीश व काकू मौके से बाइक पर फरार हो गए। परिवार वाले उसे कालका एसडीएच लेकर पहुंचे जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें