फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: यौन शोषण और मारपीट मामले में दो पर केस दर्ज, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। युवती का यौन शोषण और उसके भाई से मारपीट करने पर सेक्टर-7 पुलिस ने दो आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। दायर मामले के अनुसार युवती अस्पताल में बतौर लैब टेक्नीशियन काम करती है। पुलिस ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी अभिषेक ने उसका यौन शोषण किया है। उसने यह जानकारी अपने परिजनों को दी। इस पर उनके भाई ने अभिषेक को अपनी बहन से दूर रहने को कहा।
विज्ञापन

आरोपी अभिषेक के भाई अश्वनी ने उसके भाई पर हमला कर दिया। इस दौरान उसके भाई को काफी चोटें आई। युवती के बयान के आधार पर सेक्टर-7 थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे जिला अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। मामले की जांच जारी है। इसमें आरोपी अश्वनी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें